विभाग के होनहार और कर्मठ अधिकारियों को मिल रहा सेवा विस्तार
जनपत की खबर Nov 29, 2025 at 05:59 PM , 182जनजाति विकास विभाग ने परियोजना अधिकारी को 1 साल का सेवा-विस्तार देने का प्रस्ताव भेजा
लखनऊ: 29 नवम्बर, 2025
जनजाति विकास विभाग ने अपने होनहार और कर्मठ अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समर्पण के आधार पर सेवा-विस्तार देने की पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में परियोजना अधिकारी श्री यू.के. सिंह को एक वर्ष का सेवा-विस्तार देने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वह 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
सेवा विस्तार का आधार
वित्त और कार्मिक विभाग द्वारा दिए गए नियमों और परामर्श के आधार पर यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। जनजातीय कल्याण योजनाओं के प्रभावी संचालन में श्री यू. के सिंह का अनुभव विभाग के लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण रहा है।
कर्मठ अधिकारियों को आगे भी अवसर
समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जिन अधिकारियों ने ईमानदारी, परिश्रम और अपने उत्कृष्ट कार्यशैली से विभाग को आगे बढ़ाया है, उन्हें आगे भी योगदान देने का अवसर मिले। ऐसे कर्मठ अधिकारियों को सेवा विस्तार देना विभाग की प्राथमिकता है।































Comments