अलीनगर सुनहरा विद्यालय में संविधान दिवस की गूंज: बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने ली शपथ, गतिविधियों के माध्यम से फैलाई जागरूकता

जनपत की खबर , 150

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित नगर क्षेत्र जोन-1 के बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यालय में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक स्वर में भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, अधिकारों के सम्मान और कर्तव्यों के पालन की शपथ ली।

कार्यक्रम के तहत बच्चों ने निबंध, चित्रकला तथा अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने अपने चित्रों, विचारों और संदेशों के माध्यम से संविधान की महत्वपूर्ण बातों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। विद्यालय परिसर पूरे दिन संविधान जागरूकता और देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top