हाथरस में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला: मदरसे के प्रबन्धक धर्मवीर सिंह और कोषाध्यक्ष सर्वेश पचौरी गिरफ्तार
अन्य खबरे Nov 13, 2025 at 07:55 PM , 169लखनऊ।
दि. 13.11.2025
जनपद हाथरस में हुए बहुचर्चित अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले के दो अभियुक्त—धर्मवीर सिंह (प्रबन्धक) और सर्वेश पचौरी (कोषाध्यक्ष), मदरसा मोहम्मद साहब इस्लामिया फोकनिया सिकन्दरामऊ, हाथरस—को ईओडब्ल्यू की टीम ने थाना साहबाद क्षेत्र (जनपद हाथरस) से गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
शैक्षणिक सत्र 2011-12 एवं 2012-13 में जनपद हाथरस में कक्षा 8 तक के अल्पसंख्यक (प्री-मैट्रिक) छात्रों को निर्धारित छात्रवृत्ति की लगभग ₹25 करोड़ की धनराशि 62 शैक्षणिक संस्थाओं/मदरसों द्वारा गबन किए जाने का मामला प्रकाश में आया था।
उप्र शासन के निर्देशों पर की गई जांच में सामने आया कि इन संस्थानों ने तत्कालीन अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, हाथरस सहित अन्य सहअभियुक्तों के साथ मिलकर फर्जी नामों और फर्जी मांगपत्रों के आधार पर छात्रवृत्ति की राशि निकाली और गबन कर ली।
इस प्रकरण में थाना मुरसान, जनपद हाथरस में मु.अ.सं. 191/2014, धारा 409/419/420/467/468/471 भादवि, बढ़ोत्तरी धारा 204/120बी भादवि तथा धारा 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
ईओडब्ल्यू की विवेचना में कुल 81 अभियुक्त (03 लोक सेवक एवं 78 निजी व्यक्ति) दोषी पाए गए, जिनमें से 63 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किए जा चुके हैं।
पुलिस महानिदेशक, ईओडब्ल्यू उप्र द्वारा चलाए जा रहे "अभियान शिकंजा" के तहत 12.11.2025 को ईओडब्ल्यू टीम ने अभियुक्त धर्मवीर सिंह और सर्वेश पचौरी को गिरफ्तार किया। शेष 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।



























Comments