*मेटा के अलर्ट से पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर थाना बरेली की पुलिस द्वारा मात्र 12 मिनट के अन्दर मौके पर पहुँच कर, बचायी गयी युवक की जान*
अन्य खबरे Nov 13, 2025 at 06:17 PM , 128लखनऊ।
उत्तर प्रदेश पुलिस एवं मेटा कम्पनी के मध्य 2022 से प्रचलित व्यवस्था के अंतर्गत यदि कोई भी व्यक्ति फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम पर आत्महत्या किए जाने से सम्बंधित पोस्ट करता है तो ऐसी पोस्ट के सम्बंध में मेटा कम्पनी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को ई-मेल एवं फोन के माध्यम से अलर्ट भेजकर सूचित किया जाता है । *दिनांक- 01-01-2023 से 10-11-2025 के मध्य आत्महत्या संबंधी पोस्ट पर प्राप्त अलर्ट का संज्ञान लेकर कुल 1615 व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा चु* की है ।
दिनांक 12-11-2025 को *जनपद बरेली के थाना भमोरा निवासी 20 वर्षीय बिजली मिस्त्री द्वारा, कीटनाशक दवाई खाते हुए "जहर" यह टेक्स्ट लिखकर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया गया* । उक्त पोस्ट के संबंध में दिनांक-12-11-2025 को अपराह्न 01:07 PM पर मेटा कंपनी की तरफ से मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेन्टर को ई-मेल के ज़रिए एलर्ट प्राप्त हुआ। जिसका तत्काल संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित कराया गया ।
*पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, श्री राजीव कृष्ण द्वारा उक्त एलर्ट पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया* । मेटा कम्पनी द्वारा भेजे गये अलर्ट का संज्ञान लेकर मुख्यालय की सोशल मीडिया सेन्टर द्वारा प्राप्त अलर्ट में उपलब्ध कराये गये मोबाइल नम्बर के आधार पर तत्काल युवक की लोकेशन की जानकारी करके जनपद बरेली को प्रकरण से अवगत कराया गया ।
*मुख्यालय से प्राप्त सूचना एवं लोकेशन के आधार पर थाना भमोरा के उप-निरीक्षक अपनी टीम सहित केवल 12 मिनट के भीतर संबंधित युवक के घर पहुँच गए* । पुलिस टीम ने परिजनों से त्वरित जानकारी एकत्रित कर तुरंत युवक के पास पहुंचे, वहाँ पहुँचने पर देखा गया कि युवक लगातार उल्टियाँ कर रहा था और अत्यधिक अवसाद में बड़बड़ा रहा था— “तुम अब चैन से रहो, मैं इस दुनिया से जा रहा हूँ…।” स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने परिजनों के सहयोग से युवक को तुरंत आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान किया और पास के अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा समय पर उपचार दिए जाने से युवक की स्थिति सामान्य हो सकी। सामान्य होने पर बातचीत में *युवक ने बताया कि वह बिजली मिस्त्री है और उसकी पत्नी के साथ प्रतिदिन घरेलू विवाद होने के कारण वह मानसिक रूप से अत्यधिक तनावग्रस्त रहता था। अवसाद की इसी स्थिति में उसके मन में आत्महत्या का विचार आया और उसने यह कदम उठाया ।* स्थानीय पुलिस ने समय पर पहुँचकर न केवल युवक को आत्मघाती कदम उठाने से रोका, बल्कि उसकी काउंसलिंग भी की गयी जिस पर युवक ने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया ।
युवक के परिजनों ने पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।



























Comments