*रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे*

जनपत की खबर , 169

*- रविवार को वीरांगना शहीद ऊदा देवी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे*
----------------------------------
लखनऊ से सांसद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 15 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार प्रातः 11:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 
 एयरपोर्ट से सदर जाएंगे और वहां संस्कृत पाठशाला ऑडिटोरियम में और शाम को 4:00 बजे राजाजीपुरम में राजकुमार चिल्ड्रन एकेडमी में  "वरिष्ठ कार्यकर्ता जन संवाद"  कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उसके बाद राज्यसभा सांसद संजय सेठ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास जाएंगे।

अगले दिन रविवार  को अपराह्न 12:00 बजे सेक्टर 19 पासी चौराहा वृंदावन कॉलोनी में शहीद वीरांगना ऊदा देवी के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम  में सम्मिलित होंगे और उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 1:00 बजे वृंदावन कॉलोनी से  एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 01:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top