बिग बॉस 19 पर उठे सवाल: मृदुल की एग्जिट से फैंस भड़के, बोले — “सब सेटिंग है!” “शो पूरी तरह स्क्रिप्टेड है”

जनपत की खबर , 244

मनोरंजन डेस्क | लखनऊ।
टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। हाल ही में कंटेस्टेंट मृदुल के अचानक एलिमिनेशन के बाद दर्शकों ने शो की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कई फैंस का आरोप है कि मृदुल को “जानबूझकर” शो से बाहर किया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #BringBackMridul और #BiggBossFixed
#BiggBossExposed जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि मृदुल एक मजबूत खिलाड़ी थे और दर्शकों के बीच अच्छी लोकप्रियता हासिल कर चुके थे। ऐसे में उनका अचानक बाहर होना “वोटिंग से ज़्यादा सेटिंग” का नतीजा बताया जा रहा है।

एक यूज़र ने लिखा — “बिग बॉस अब रियलिटी शो नहीं, स्क्रिप्टेड ड्रामा बन गया है। मृदुल जैसे सच्चे खिलाड़ी को निकालकर गलती की गई है।”
वहीं, दूसरे फैन ने पोस्ट किया — “मृदुल की ईमानदारी और खेल सबको पसंद थी, इसलिए उन्हें निकालना तयशुदा फैसला लगता है।”
सोशल मीडिया पर माहौल गरम है, और दर्शक अब शो की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।

हालांकि, शो निर्माताओं की ओर से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top