दो दिवसीय गौरैया संस्कृति महोत्सव आज से/ 13 व 14 को आरती, सुधा व संजोली को मिलेगा सम्मान

जनपत की खबर , 241

लखनऊ, 12 नवम्बर। 
गौरैया संस्कृति संस्थान संस्कृति विभाग और लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग से 13 और 14 नवंबर को शाम चार बजे से एम्फीथियेटर लोहिया पार्क गोमतीनगर में गौरैया संस्कृति महोत्सव 2025 आयोजित कर रहा है।
प्रथम दिवस 13 को
पद्मभूषण साजन मिश्रा और स्वरांश मिश्रा की जोड़ी का शास्त्रीय गायन, अमित दीक्षित रामजी के दल की संगीतमय कृष्णलीला और सुचिता मनोज पाण्डेय की सुगम संगीत प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन 14 को माधवी मधुकर झा का संस्कृत गायन, राधा श्रीवास्तव की लोक गीत और यामिनी पाण्डेय की सुगम संगीत प्रस्तुति होगी। 
विशेष आकर्षण पुत्रकामेष्टि यज्ञ पर आधारित अयोध्या की संगीता आहूजा के दल की नृत्य नाटिका होगी। 
इस अवसर पर अतिथियों के रूप में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, निदेशक सूचना विशाल सिंह, अपर निदेशक सीजीएसटी उग्रसेन धर द्विवेदी, 
कार्यक्रम प्रमुख दूरदर्शन आत्मप्रकाश मिश्रा, आकाशवाणी के अजीत चतुर्वेदी, लविप्रा उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, और रजिस्ट्रार उच्च न्यायालय महेंद्र भीष्म आमंत्रित हैं। 
अध्यक्ष रंजना मिश्रा व 
 महासचिव उत्कर्ष द्विवेदी ने बताया कि अतिथिगण कथक नृत्यांगना आरती शुक्ला, अर्जुन अवार्डी सुधा सिंह और लोक गायिका संजोली पांडेय को गौरैया नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित करेंगे। महोत्सव के संयोजक द्वय गगन शर्मा व मीठू राय हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top