एडीजी कानपुर जोन श्री आलोक सिंह ने झांसी में की कानून-व्यवस्था समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अन्य खबरे , 161

लखनऊ।/झांसी। श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद झांसी भ्रमण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में झांसी परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारी — झांसी, जालौन एवं ललितपुर — सम्मिलित रहे।

गोष्ठी के दौरान एडीजी ने कानून-व्यवस्था, अपराध समीक्षा, हत्या शीर्षक अंतर्गत अनावरण हेतु शेष अभियोग, जब्तीकरण की कार्यवाही, अवैध खनन एवं परिवहन, साइबर क्राइम, यूपी-112 में प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्यवाही तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग को और प्रभावी बनाया जाए तथा निरंतर पैदल गश्त की जाए।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top