प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 25 करोड़ घोटाले का आरोप अभी अपरिपक्व

अन्य खबरे , 173

लखनऊ।
 अयोध्या नगर निगम ने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान 25 करोड रुपए के घोटाले के आरोपों को अभी अपरिपक्व बताया है.

 अमिताभ ठाकुर ने नगर निगम अयोध्या के वर्ष 2023-24 के ऑडिट रिपोर्ट में उठाई गई गंभीर भ्रष्टाचार और अनियमितता की जांच की मांग की थी. 

 इसमें ब्लैक लिस्ट कंपनियों को टेंडर देने, टेंडर देने के पहले ही बिल प्रस्तुत कर भुगतान पा लेने, निर्धारित दरों से काफी बड़े दरों पर टेंडर देने जैसे आरोप शामिल थे. कई मामलों में एक ही गाड़ी का कई कई बार वजन कर कर उसका भुगतान पाने, बिना बिल का भुगतान करने और कान्हा गौशाला में विधि विरुद्ध भुगतान करने जैसे तथ्य भी थे.

ऑडिट रिपोर्ट में किंग सिक्योरिटी सर्विस, लायन सिक्योरिटी सर्विस, राजन इंजीनियरिंग, लल्लू राम एंड सन सहित तमाम कंपनियां को चिन्हित किया गया था. 

 अपर नगर आयुक्त द्वारा जिला अधिकारी अयोध्या को भेजी आख्या में कहा गया है कि ऑडिट सरकारी विभागों की सामान्य प्रक्रिया है, जिसकी आपत्तियों का निस्तारण विभाग द्वारा किया जाता है. इन आपत्तियों की निस्तारण आख्या समय पर प्रेषित कर दी जाएगी.

 अमिताभ ठाकुर ने पुनः मुख्य सचिव को पत्र भेजकर इस गंभीर मामले का में ऑडिट रिपोर्ट की आपत्तियों का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग की है.

Related Articles

Comments

Back to Top