पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से 10 करोड़ रुपये की वसूली करेगी राज्य सरकार
जनपत की खबर Oct 18, 2025 at 06:45 PM , 277नीति-2023 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर चार फर्मों को कराया था भुगतान, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से 10 करोड़ रुपये की वसूली करने का निर्णय लिया है। आरोप है कि उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) रहते हुए खाद्य एवं प्रसंस्करण नीति-2023 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया था।
सूत्रों के अनुसार, सिंह ने नीति के गाइडलाइन के विपरीत जाकर चार फर्मों को भुगतान करने का निर्णय लिया था। इस गंभीर मामले को देखते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जो कि खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं, ने संबंधित राशि की वसूली के निर्देश जारी किए हैं।
निर्देशों के अनुपालन में, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बी.एल. मीणा ने यूपीडास्प (UPDASP) के प्रबंध वित्त एवं तकनीकी समन्वयक शैलेन्द्र प्रताप सिंह को आदेश दिया है कि वे 10 करोड़ रुपये की राशि वसूलकर सरकारी खाते में जमा कराएं।
इसी आदेश के आधार पर पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को नोटिस जारी किया गया है।































Comments