महाभारत के दानवीर कर्ण पंकज धीर का निधन
जनपत की खबर Oct 15, 2025 at 03:10 PM , 393एक्टर पंकज धीर (68) का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के पॉपुलर टीवी शो महाभारत में दानवीर कर्ण का किरदार निभाया था। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। पंकज धीर ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। उन्हें चंद्रकांता, युग, द ग्रेट मराठा और बढ़ो बहू जैसे शो में देखा गया। वे आशिक आवारा, सड़क, सोल्जर और बादशाह जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। सिने & टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ( CINTAA) ने आधिकारिक बयान में पंकज धीर के निधन की पुष्टि की।पंकज धीर का निधन बुधवार 15 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे हुआ। एक्टर लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। इसी लंबी लड़ाई के दौरान वो जंग हार गए। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक शोक में डूब गए हैं। उनके बेटे निकितन धीर की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उनके परिवार के लिए ये खबर बेहद दुखद है। इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार पंकज को कैंसर था। हालांकि, कुछ महीने पहले यह फिर से उभर आया और उनकी तबियत बहुत खराब हो गई। इसके लिए उन्हें एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरना पड़ा।































Comments