*आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का छठवाँ दिन : प्रतिभागियों ने किया अयोध्या धाम दर्शन*

जनपत की खबर , 183

लखनऊ/अयोध्या,  – 17वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आज अपने छठवें दिन विशेष अनुभवों से भरा रहा। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के निदेशानुसार प्रतिभागी युवाओं को अयोध्या धाम ले जाया गया, जहाँ उन्होंने भगवान श्रीरामलला के दर्शन किए। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने राम जन्मभूमि परिसर तथा अयोध्या के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।

कार्यक्रम में शामिल विभिन्न राज्यों के आदिवासी युवाओं ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को निकट से देखा और भारतीय सभ्यता की महान परंपरा से जुड़ने का अवसर पाया। प्रतिभागियों ने कहा कि अयोध्या की यात्रा उनके लिए अविस्मरणीय रहेगी और यहाँ से मिली प्रेरणा उन्हें सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का उत्साह प्रदान करेगी।

लखनऊ से अयोध्या तक की संपूर्ण यात्रा में उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया गया। सुरक्षा, आवास, परिवहन और मार्गदर्शन की सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित ढंग से की गईं।

आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जीवन से परिचित कराना है। इसी कड़ी में अयोध्या धाम की यात्रा ने कार्यक्रम को और भी सार्थक बना दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top