*टीईटी प्रकरण को लेकर सांसद आर0 के0 चौधरी जी को सौंपा ज्ञापन*

जनपत की खबर , 265

लखनऊ। *जनपद लखनऊ के मोहनलालगंज लोकसभा के सम्मानित सांसद माननीय श्री आर0 के0 चौधरी जी को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ के अध्यक्ष सुधांशु मोहन की अध्यक्षता में माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें २९ जुलाई २०११ से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट परीक्षा से छूट दिलाने के लिए पुनर्विचार याचिका दाखिल करने या विधायी शक्तियों का प्रयोग कर शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने की तिथि 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त अनुभवी शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा एवं गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने हेतु आवश्यक संशोधन करने के लिए मा० सांसद जी से पत्र तथा संसद में मुद्दा उठाने के लिए निवेदन किया गया है।
माननीय सांसद जी ने तुरन्त  पत्र लिखकर  माननीय प्रधानमंत्री जी को प्रेषित करा दिया तथा सत्र शुरू होने पर संसद में प्रकरण को उठाने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष फहीम बेग, मलिहाबाद अध्यक्ष अवधेश कुमार, काकोरी अध्यक्ष अजय सिंह, माल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, बीकेटी अध्यक्ष सावित्री मौर्या, चिनहट अध्यक्ष विजय कुमार मोहनलालगंज अध्यक्ष आलोक शुक्ला, काकोरी मंत्री महेंद्र कुमार, सरोजनी नगर मंत्री धीरेन्द्र कुमार, बीकेटी मंत्री मनोज कुमार, गोसाईगंज मंत्री अतीश कुमार, मोहनलालगंज मंत्री राम शंकर शुक्ला, चिनहट मंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी, नगर मंत्री अभय प्रकाश, सरोजिनी नगर कोषाध्यक्ष जगत नारायण, मोहनलालगंज कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार, गोसाईगंज कोषाध्यक्ष हसीन अहमद,  बालमुकुंद यादव, लाल बहादुर यादव, रमेश चंद्र कुलदीप सिंह यादव, विजय प्रकाश, जान्हवी शरण सिंह, अनिल सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, अमरेश कुमार, विकास कुमार सचान, हिमांशु श्रीवास्तव, अमरचंद, संजय कुमार, मंजू कुमारी, निशा सिंह, शांता देवी,  नीलम वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, रवि शर्मा विमल राज साहू  सहित बहुत से शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ‌।

Related Articles

Comments

Back to Top