रुचि खंड में तेंदुआ देखे जाने के बाद दहशत बरकरार

जनपत की खबर , 234

लखनऊ।  बुधवार रात कानपुर रोड एलडीए रुचि खंड कालोनी में तेंदुआ देखे जाने के बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। तेंंदुआ की सूचना से बच्चों को स्कूल नहीं भेजा गया दहशत बरकरार हैर लोग घरों में दुबके है लोगों ने इसकी सूचना शारदानगर वार्ड (प्रथम) पार्षद हिमांशु आंबेडकर को दी थी और उन्होंने वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई लेकिन रात होने से कोई जानकारी नहीं हो सकी। पगमार्क भी नहीं देखे जा सके। हालांकि रात ग्यारह बजे के करीब रुचि खंड से जुड़े मौर्या टोला में सडक पर जाते हुए तेंदुआ दिखा था, जो सीसीटीवी में कैद हो गया। पार्षद ने बताया कि सीसीटीवी में कैद होने से यह साफ हो गया कि तेंदुआ है। वन विभाग की टीम भी रात में मौके पर मौजूद थी।

Related Articles

Comments

Back to Top