अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर सैकड़ों शिक्षकों के साथ प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापनजिलाधिकारी कार्यालय में दिया
जनपत की खबर Sep 16, 2025 at 07:05 PM , 403लखनऊ।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई लखनऊ द्वारा सैकड़ों शिक्षकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया गया। ज्ञापन में देश भर के लाखों शिक्षकों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वाले शिक्षक पात्रता परीक्षा संबंधी निर्णय पर सरकार द्वारा हेतु तत्काल हस्तक्षेप करने का निवेदन किया गया है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की अधिसूचना दिनांक 23 अगस्त 2010 के अंतर्गत वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षक को टीईटी में छूट दी गई थी। तथा 2010 के बाद नियुक्त शिक्षकों को एक निश्चित अवधि में टीईटी उत्तीर्ण करना उल्लेखित किया गया था। वर्तमान में लाखों शिक्षकों को सेवा समाप्ति तथा आजीविका संकट से बचाने हेतु आवश्यक नीतिगत अथवा विधायी कदम शीघ्र उठाने का निवेदन किया गया है। कार्यक्रम में रुचि अरोड़ा, अनुराग सिंह राठौड़ ,आशीष कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, नीरज मिश्रा, कुवर अवधेश ,बालकृष्ण सिंह , विजय चौरसिया, विनीता, नाजिया,राधेश्याम यादव, नरेंद्र मंजुला रानी, सत्य प्रकाश द्विवेदी इत्यादि सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे ।
































Comments