बेखौफ चल रहा अवैध प्लाटिंग का खेल

अन्य खबरे , 166

लखीमपुर खीरी। जिले में इन दिनों प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा अवैध प्लॉटिंग का धंधा जोर-शोर से चलाया जा रहा है। बिना किसी अधिकृत लेआउट स्वीकृति के मनमाने ढंग से खेतों और खाली जमीनों को काटकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 
सूत्रों के अनुसार, कई इलाकों में जमीन का बंटवारा बिना नक्शा पास कराए किया जा रहा है। न तो विकास प्राधिकरण की अनुमति ली जा रही है और न ही बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, नाली, पार्क आदि का कोई प्रावधान किया गया है। इससे न सिर्फ शहरी नियोजन को नुकसान हो रहा है, बल्कि भविष्य में यहां रहने वाले लोगों को भी तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्या प्रशासन इस अवैध खेल पर लगाम लगाएगा, या फिर जनता को ऐसे ही धोखे का शिकार होना पड़ेगा?

Related Articles

Comments

Back to Top