पुलिस अभ्यर्थियों को लखनऊ बुलाकर नियुक्ति पत्र बांटने में 12 करोड़ से अधिक का खर्च, पुनर्विचार की मांग

अन्य खबरे , 227

लखनऊ।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने 60244 पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को 15 जून 2025 को लखनऊ बुलाकर नियुक्ति पत्र वितरण किए जाने के संबंध में पुनर्विचार की मांग की है. 

इस संबंध में मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि इस कार्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों को 14 और 15 जून को अपने स्थान से लखनऊ रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं. इन अभ्यर्थियों और उनके प्रबंधक को बसों से आने-जाने, ठहरने खाने-पीने आदि में भारी खर्च होगा.  एसएसपी मथुरा द्वारा एडीजी पुलिस मुख्यालय को भेजे पत्र के अनुसार मथुरा के मात्र 1538 अभ्यर्थियों पर 32.5 लाख का खर्च आएगा. इस प्रकार 60244 अभ्यर्थियों के लिए लगभग 12 करोड रुपए का खर्च आता है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि स्पष्ट है कि यह खर्च मात्र दिखावे और राजनीतिक लाभ के लिए होता दिखता है क्योंकि इतने सारे लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं नियुक्ति पत्र नहीं बांटा जाएगा बल्कि वह भीड़ का हिस्सा बनने के लिए दूर-दूर से आएंगे और परेशानी उठाते हुए लौट जाएंगे.

 अतः उन्होंने मुख्यमंत्री से इस कार्यक्रम पर पुनर्विचार करके सीमित संख्या में अभ्यर्थियों को बुलाकर उन्हें नियुक्त पत्र देने की अनुरोध किया है.

Related Articles

Comments

Back to Top