उत्तर प्रदेश आउटसोर्स निविदा संविदा कर्मचारी संगठन के 72 घंटे के कार्य बहिष्कार के बाद आज उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष के साथ निर्णायक बैठक

जनपत की खबर , 458

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विद्युत संविदा कर्मचारी 72 घंटों से धरने पर बैठे हैं। यह धरना कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने का कारण बना है, जिससे लोग गर्मी और पानी की किल्लत से परेशान हैं. पिछले 72 घंटे से कार्य बहिष्कार कर लखनऊ में बिजली विभाग के संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं। वे वेतन वृद्धि, छंटनी पर रोक, और नौकरी की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ जिला संगठन मंत्री दिलीप शर्मा  का कहना है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना या वैध कारणों के हटाया जा रहा है। वे लंबे समय से न्यूनतम वेतन, स्थायीकरण और काम के घंटों को लेकर नाराज चल रहे हैं उनका कहना कि छंटनी की कार्रवाई ने इन मुद्दों को और भड़का दिया है। इन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।उत्तर प्रदेश आउटसोर्स निविदा संविदा कर्मचारी संगठन के 72 घंटे के (कार्य बहिष्कार) के बाद आज दिनांक 23/05/2025, को शक्ति भवन मुख्यालय में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स निविदा संविदा संगठन के साथ उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष IAS (श्री आशीष गोयल) एवं प्रबंध के साथ निर्णायक बैठक होना है। इसका बाद संघटन आगे का निर्णय लेगा। सभी एकजुट होकर ये युद्ध में अड़े रहेंगे हमारी मांगे हैं।

सभी निविदा संविदा कर्मियों की छटनी रुकनी चाहिए।
सभी निविदा संविदा कर्मियों को एक समान कार्य वेतन मिले।
सभी निविदा संविदा कर्मि (कम्प्यूटर ऑपरेटरों) की बहाली हो।
सभी निविदा संविदा कर्मियों को उनका हक मिले। 
संविदा कर्मचारियों के धरने पर रहने के कारण लखनऊ, लखीमपुर, हरदोई और फिरोजाबाद सहित विभिन्न जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है. सरकार को जल्द ही इनकी समस्याओं का समाधान करना होगा. अन्यथा जनता यूंही परेशान होती रहेगी। अब देखना ये होगा आज की बैठक से संविदा कर्मचारियों के हक में क्या निर्णय होता है।

Related Articles

Comments

Back to Top