बच्चों को संस्कारवान बनानें में माताओं की अहम् भूमिका : जी डी यादव प्रबंधक

जनपत की खबर , 18

नन्हें मुन्नें बच्चों के हाथों से पहला अक्षर लिखाकर विद्यारम्भं का कराया शुभारंभ 

बच्चों के प्रथम गुरु मां के साथ अध्यापक होते, आप सभी अपने सुझाव और विचार हमें विधालय आकर दे सकते है: ममता श्रीवास्तव प्रधानाचार्या 

ए के दुबे 
लखनऊ। विघारम्भं समारोह का न्यू पब्लिक कृष्णा नगर शाखा में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक जी डी यादव एवं प्रधानाचार्या ममता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 
विघालय की अध्यापिकाओं ने बच्चों के हाथों से पहला अक्षर लिखाकर विघारम्भं समारोह को भाव-विभोर बना दिया। विघारंम्भ कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सरी के बच्चों को उनके हाथों से पहला अक्षर उनके नाम का लिखाकर शुभारंभ करना और मां सरस्वती को प्रणाम कर उनके जीवन की शिक्षा-दीक्षा आरंभ करना रहा। 
विद्यारम्भ संस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक जी डी यादव ने कहा कि पहले पाटी पूजन करके ही बच्चे को विघारम्भं के लिए भेजा जाता था उस परंपरा का निर्वाह करते हुए आज विघालय मे बच्चों के हाथों से पहला अक्षर लिखाकर शुभारंभ किया गया। श्री यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं, बहनों से अनुरोध करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और उन्हे संस्कारवान बनाने की शिक्षा दे। आज हमारा ही बच्चा हमारे पर नहीं छूता है आज संस्कारविहीन शिक्षा ही चरित्रहीन बच्चों का निर्माण कर रही है। इसकी जिम्मेदार हम सभी अभिभावकगण है। मां ही अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने का दायित्व निभा सकती है।
प्रधानाचार्य ने कहा कि आज से बच्चों ने पेंसिल पकड़कर पहला अक्षर लिखकर विघारम्भं की, बच्चों के साथ मां और विद्यालय का गहरा संबंध है बच्चों के प्रथम गुरु मां के साथ अध्यापक होते हैं। आप सभी अपने सुझाव और विचार हमें दे सकते हैं, जिसे बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर संस्कारवान बनाया जाये।
नर्सरी के नन्हे मुन्ने बच्चों मे आदविक वर्मा, अगस्त्य राना, अमृति वर्मा, आन्वी, आर्या अथर्व बाजपेई, अथर्व सिंह, अयांश बाजपेई, अयान्शां द्विवेदी, अंजान अली, दक्ष प्रताप सिंह, गौरी , हिताक्षी सिंह, जगन्नाथ तिवारी, क्रियांशी चक्रवती, मों अबान, नेत्रा बाजपेई, नियति श्रीवास्तव, प्राची तिवारी, प्रज्ञा यादव, रियांश कालरा, रितिका यादव, रूद्रांश दीक्षित, सम्राट यादव, शिवांश राय, श्रेया यादव, श्रेयान्वीं शुक्ला, तेजस्वी प्रताप, वरूण शुक्ला, वीर यादव, विभांश ओझा, यशिका यादव, आदि बच्चों को पहला अक्षर लिखाकर विघारम्भं कराया गया। 
इस अवसर पर विद्यालय के डी जी यादव प्रबंधक, ममता श्रीवास्तव प्रधानाचार्या, अंकिता यादव डायरेक्टर, सविता शुक्ला अध्यापिका, मजूं सिंह, रिचा शर्मा, सुभाष के साथ समस्त स्टाफ के साथ बच्चों की मां अभिभावक के रूप में उपस्थित रही।

Related Articles

Comments

Back to Top