CM योगी ने ADG अमिताभ यश के आवास पहुंचकर दिवंगत राम यश सिंह को दी श्रद्धांजलि

जनपत की खबर , 217

लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ADG (लॉ एंड ऑर्डर) एवं STF प्रमुख अमिताभ यश के आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता राम यश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम यश सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासनप्रिय अधिकारी थे, जिनका प्रशासनिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
गौरतलब है कि पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राम यश सिंह का हाल ही में हृदयाघात के कारण निधन हो गया था। वे बिहार कैडर के अधिकारी रहे और डीआईजी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने सेवाकाल में उन्होंने कई जिलों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Comments

Back to Top