“AI की दौड़ में आगे बढ़ेगा UP: ‘जो देश AI लिखेगा, वही भविष्य लिखेगा’ — डॉ. राजेश्वर सिंह”
अन्य खबरे Apr 25, 2026 at 09:15 PM , 21लखनऊ | 25 अप्रैल 2026
21वीं सदी में वैश्विक वर्चस्व की लड़ाई अब हथियारों से नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए लड़ी जाएगी। यह बात सरोजिनी नगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कही। उन्होंने AI को आने वाले समय का सबसे बड़ा “निर्णायक कारक” बताते हुए उत्तर प्रदेश को इस क्षेत्र में अग्रणी बनाने की जरूरत पर जोर दिया।
डॉ. सिंह ने कहा कि आज दुनिया की बड़ी ताकतें AI में भारी निवेश कर रही हैं, क्योंकि यही तकनीक भविष्य की अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक ढांचे को दिशा देगी। उन्होंने इसे “AI War” करार देते हुए कहा कि इसमें वही देश आगे रहेगा, जो तकनीक को विकसित करेगा, न कि केवल उसका उपयोग करेगा।
युवा बनें ‘टेक्नोलॉजी क्रिएटर’
भारत की युवा आबादी को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि देश की 65% आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। यह जनसांख्यिकीय लाभ तभी सार्थक होगा जब युवा केवल टेक्नोलॉजी के उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनें।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे—
कोडिंग सीखें
डेटा की समझ विकसित करें
क्रिटिकल थिंकिंग अपनाएं
और इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ें
डॉ. सिंह ने कहा,
“जो देश AI लिखेगा, वही भविष्य का इतिहास लिखेगा।”
हर क्षेत्र में AI की भूमिका अहम
उन्होंने स्पष्ट किया कि AI सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि यह डिफेंस, साइबर सिक्योरिटी, हेल्थकेयर, कृषि, शिक्षा, गवर्नेंस और रोजगार जैसे हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला माध्यम है।
UP को बनाना होगा AI हब
उत्तर प्रदेश के लिए रोडमैप प्रस्तुत करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि राज्य को केवल AI अपनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि AI innovation और talent creation का केंद्र बनना होगा।
इस दिशा में उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे अपने सुझावों में कई अहम प्रस्ताव रखे हैं, जिनमें शामिल हैं—
UP AI Research & Innovation Fund
UP AI Commission का गठन
AI startups, incubators और innovation hubs के लिए Seed Funding Policy
उन्होंने कहा कि इन कदमों से प्रदेश में मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम विकसित होगा और स्टार्टअप्स को नई गति मिलेगी।
वैश्विक नेतृत्व की ओर कदम
डॉ. सिंह ने विश्वास जताया कि सही नीति और निवेश के जरिए उत्तर प्रदेश और भारत, AI के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व हासिल कर सकते हैं।
अंत में उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा—
“Gear Up, Skill Up, Rise Up — भारत का युवा ही भविष्य का निर्माता है।”



























Comments