प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को विचार-मंथन और एक-दूसरे के अनुभवों से आपसी सीख लेने के लिए दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन

अन्य खबरे , 258

25 फरवरी 2025 लखनऊ।

 भारत निर्वाचन आयोग ने 4-5 मार्च, 2025 को भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद से यह पहला ऐसा सम्मेलन है। पहली बार सीईओ को सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक डीईओ और एक ईआरओ को नामित करने का निर्देश दिया गया है। वैधानिक प्राधिकरण के रूप में सीईओ, डीईओ और ईआरओ राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर महत्वपूर्ण पदाधिकारी हैं।

दो दिवसीय सम्मेलन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचन अधिकारियों को विचार-मंथन और एक-दूसरे के अनुभवों से आपसी सीख लेने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन के पहले दिन आधुनिक चुनाव प्रबंधन के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होगी जिसमें आईटी , प्रभावी संचार, सोशल मीडिया की पहुंच बढ़ाना और निर्वाचन प्रक्रियाओं में विभिन्न पदाधिकारियों की वैधानिक भूमिका पर चर्चा की जाएगी। दूसरे दिन, राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पिछले दिन की विषयगत चर्चाओं पर अपनी-अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top