उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, अपर्णा यादव ने राजकीय बाल गृह का किया निरीक्षण

जनपत की खबर , 474

संस्था के कर्मचारियों को स्थानान्तरित बालिकाओं पर विशेष ध्यान देने हेतु किया निर्देशित

लखनऊ:19 अक्टूबर 2024 

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, अपर्णा यादव ने आज श्रीराम औद्योगिक अनाथालय, अलीगंज, लखनऊ से स्थानान्तरित की गयी 33 बालिकाओं एवं 02 नवजात शिशुओं का हाल-चाल लेने हेतु राजकीय बाल गृह, सिंधी खेड़ा, पारा, का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने सभी बालिकाओं से बातचीत की। उन्होंने बालिकाओं को समझाया कि नये स्थान से सामंजस्य स्थापित करने में उन्हें को कुछ समय लगेगा। उपाध्यक्ष ने संस्था के कर्मचारियों को स्थानान्तरित बालिकाओं पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।
उपाध्यक्ष द्वारा संस्था की अधीक्षिका की कार्यप्रणाली एवं संस्था का वातावरण संतोषजनक पाया गया। सूडा के माध्यम से भवन की रंग-रोगन का कार्य व जिला होमगार्ड कमाण्डेंट के माध्यम से 12 महिला होमगार्ड तथा 03 पुरूष एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होमगार्ड उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। उपाध्यक्ष द्वारा संस्था की अधीक्षिका को बालिकाओं की काउंसलिंग कर उनके यथाशीघ्र घर वापसी कराये जाने हेतु प्रयास करने के निर्देश दिये गये। 
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी, संस्था अधीक्षिका सफलता एवं सूर्यकान्त चौरसिया, बाल संरक्षण इकाई एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Related Articles

Comments

Back to Top