*राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का केंद्रीय संचार ब्यूरो करेगा प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन*
जनपत की खबर Aug 22, 2024 at 05:17 PM , 229*जीएसएम पब्लिक इंटर कालेज, सरोजनी नगर, लखनऊ में किया गया प्रश्नोत्तरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व प्रचार।*
*लखनऊ में 23 अगस्त से दो दिवसीय मुख्य समारोह का आयोजन केंद्रीय विद्यालय, गोमती नगर, लखनऊ में किया जायेगा*
*लखनऊ, 22 अगस्त:* राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लखनऊ में कार्यक्रमों का आयोजन कर चंद्रयान , अंतरिक्ष और उससे संबंधित विभिन्न रोचक जानकारियों को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दिया जा रहा है। इसी क्रम में उतर प्रदेश में केंद्रीय संचार ब्यूरों, लखनऊ द्वारा आज जीएसएम पब्लिक इंटर कालेज, सरोजनी नगर, लखनऊ में गोष्ठी, रैली, व्याख्यान और विभिन्न प्रतियोगितायें एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिससे देश की युवा पीढी अंतरिक्ष के बारे में जान सके।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नीतीश वर्मा, प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा की भारत के प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को पूरे देश में धूम-धाम से मनाकर विज्ञान प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष से जुड़ी हुई जानकारियों से देश और प्रदेश के विद्यार्थियो के साथ साथ आम जन भी लाभान्वित होंगे। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान के साथ साथ अन्य उपग्रहों की जानकारी से लोग लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री लक्ष्मण वर्मा ने जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत 23 अगस्त 2024 को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार ने पिछले साल अंतरिक्ष और वैमानिकी के क्षेत्र में हासिल की गई एक अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण उपलब्धि का सम्मान करने के लिए इसकी घोषणा की थी। सीधे शब्दों में कहें तो, यह दिन देश के अंतरिक्ष अन्वेषण इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस आयोजन को युवा पीढ़ी को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में प्रेरित करने और जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है।
इस अवसर पर जीएसएम पब्लिक इंटर कॉलेज के विद्यार्थियो के बीच राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन श्री जय सिंह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने किया और विजय प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभाग के पंजीकृत कलाकारों सुरेश एंड पार्टी द्वारा जादू कार्यक्रम दिखाकर कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया गया।
दो दिवसीय मुख्य समारोह का आयोजन केन्द्रीय विद्यालय, गोमती नगर, लखनऊ में 23 अगस्त से किया जायेगा।
इस अवसर पर इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के जितेन्द्र पाल सिंह, देवराज, सचिन सिंह, संतोष शर्मा, विद्यालय के शिक्षको के साथ साथ लगभग 150 विद्यार्थी और कई गणमान्य उपस्थित रहे।
****



































Comments