प्रदेश सरकार रक्षा बंधन पर बहनों को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।

अन्य खबरे , 268

लखनऊ। प्रदेश सरकार रक्षा बंधन पर इस बार भी बहनों को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अधिकारियों से कहा कि बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जाती हैं। इस विशेष अवसर पर 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की मध्य रात्रि तक निगम की बसों में महिलाओं को निश्शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाए। इस संबंध में सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूरे कर लें।

मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि शुक्रवार नौ अगस्त से ऐतिहासिक 'काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी वर्ष' प्रारंभ हो रहा है। यह पूरा वर्ष आजादी के नायकों का स्मरण करने के लिए होगा। 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' का जन अभियान आयोजित होना है। 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका दिवस' है और 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व 'स्वाधीनता दिवस' है। यह सभी कार्यक्रम अपने मूल उद्देश्यों में सफल हों, इसके लिए जनभागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए। स्कूल, कालेज, एनसीसी व एनएसएस को जोड़ें।

Related Articles

Comments

Back to Top