काकोरी ट्रेन एक्शन" की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहीद स्मारक, काकोरी लखनऊ में "काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव" मनाया गया।
जनपत की खबर Aug 09, 2024 at 06:12 PM , 220*लखनऊ । प्रभागीय वनाधिकारी अवध वन प्रभाग लखनऊ सितान्शु पाण्डेय ने बताया कि "काकोरी ट्रेन एक्शन" की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहीद स्मारक, काकोरी लखनऊ में "काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव" मनाया गया, जिसमें अवध वन प्रभाग लखनऊ द्वारा "काकोरी शहीद स्मारक" में माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय उप मुख्यमंत्री जी, श्री बृजेश पाठक के कर कमलों द्वारा रूद्राक्ष व अशोक का वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ-साथ अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों जैसे मौलश्री, कचनार, गुड़हल, अशोक, सावनी, हरसिंगार आदि वृक्षों का रोपण किया गया। इसी उपलक्ष्य में अवध वन प्रभाग, लखनऊ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा काकोरी रेलवे स्टेशन पर भी पौध रोपण किया गया।*
*उन्होंने बताया कि "काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अवसर पर 17 पौधे का काकोरी शहीद स्मारक स्थल पर रोपण किये गये। इसके अतिरिक्त समेसी, मोहनलालगंज में 100 वृक्षों की शहीद स्मृति वाटिका की स्थापना भी वन विभागा द्वारा की गयी।*
*इस अवसर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक / मुख्य वन संरक्षक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ श्रीमती रेणु सिंह एवं डी०एफ०ओ० लखनऊ, श्री सितान्शु पाण्डेय सहित अवध वन प्रभाग, लखनऊ के अन्तर्गत लखनऊ रेंज के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति रहे।*































Comments