डीए के विरोध में कैडिल जलाकर फर्मासिस्टों ने किया प्रदर्शन
अन्य खबरे May 01, 2020 at 11:54 PM , 541Banwarilal Kushwah
शिकोहाबादः नगर के सयुक्त चिकित्सालय में राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद के तत्वाधान में फर्मासिस्टों के संगठन ने सरकार द्वारा डीए रोकने को लेकर अंनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। फर्मास्टिों ने केडिल जलाकर अस्पताल में प्रदर्शन किया।
केन्द्र व राज्य सरकारों ने कोरोना महामारी के चलते बढते आर्थिक बोझ को ध्यान में रखकर सरकारी नौकरी में तैनात सभी कर्मचारियों को डीए नही देने का फैसला किया है। जिससे कर्मचारी संगठनों में काफी नाराजगी है। सयुक्त जिला चिकित्सालय के फर्मासिस्ट जे एस यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को केंिडल जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कैडिंल जलाकर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि स्वास्थ विभाग के कर्मचारी, चिकित्सक सभी लोग अपने जीवन को खतरे मे ंडालकर कोरोना महामारी से लड रहे हैं लेकिन सरकार ने कर्मचारियों के डीए पर रोक लगा दी है। जिससे कर्मचारियों के हितों पर घात हुआ है। सरकार को चाहिए कि कर्मचारियों को प्रोत्साहन देना चाहिए न कि उनके डीए को काटना चाहिए। हम सरकार के निर्णय का विरोध करते हैं तथा सरकार से मांग करते हैं कि सरकार अपने फैसले पर पुन विचार करें। इस दौरान ब्रजेश बाबू, सी वी सिह, आर एन सिह, आर के दुबे अभिषेक कुमार, अमरीश कुमार, महावीर सिह, योगेश, रामप्रकाश, रोहित, ईश्वरी प्रसाद सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।



























Comments