मजदूर दिवस पर गरीबो को बांटा राशन
अन्य खबरे May 01, 2020 at 11:55 PM , 422Banwarilal Kushwah
शिकोहाबादः आज श्रमिकों दिवस के अवसर पर एम.एस वीवा एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा इस कोरेना आपदा में कुबेर विद्यापीठ ककरऊ कोठी फिरोजाबाद में 30 श्रमिक परिवारो को राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। राशन सामग्री देते समय सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। ट्रस्ट की संचालिका नंदिनी यादव ने लोगों को कोरेना के बारे में जागरूक किया एवं लोगों से सरकार के सभी नियमों के पालन करने के लिए आग्रह किया।उन्होने लोगों से कहा कि आप लोग बिल्कुल भी परेशान ना हो प्रशासन एवं सामाजिक संस्थाएं इस कोरेना आपदा में आपके साथ खड़ा है। कुबेर विद्यापीठ के संचालक योगेश यादव का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजेश यादव,पावन शर्मा,देश दीपक,प्रनव यादव, गौरव कुशवाह भूरी सिंह, रामदास बधेल,शिवराज सिंह आदि लोगों का राशन वितरण में विशेष सहयोग रहा। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शशी शर्मा ने अपने आवास पर गरीब सैकड़ो मजदूरो को 500 पेकेट सूखा राशन के पैकेट वितरण किया। कांग्रेस कमेटी की सदस्य ने कहा की इस महामारी मे सबसे ज्यादा गरीब परेशान है जिन्हे एक वक्त का भी खाना नही मिल रहा वही मजदूर दिन रात काम कर कुछ पैसा कमा पाता है लेकिन महामारी के चलते मजदूर परेशान। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष मुकेश गोड़ ,ठा. रंजन सिंह रहे। साथ ही कल्पतरु जीवन फाउंडेशन के संस्थापक राजेश गुप्ता के द्वारा सभी गरीब,असहाय मजदूरो को मार्क्स व साबुन वितरण कर इस महामारी बीमारी से बचने के लिये लॉक डाउन का पालन कर सुरक्षित व स्वास्थ्य का ध्यान रखने के सुझाव दिये।



























Comments