चोरों ने घर का ताला तोडकर लाखांे का माल उडाया
अन्य खबरे May 01, 2020 at 11:54 PM , 435Banwarilal Kushwah
शिकोहाबादःनगर के स्टेशन रोड़ स्थित लेवर कॉलोनी में एक दंपति को सुबह टहलने के लिये निकले थे उसी दौरान चोरों ने शुक्रवार की सुबह चार बजे दंपति के टहलने जाते ही घर का ताला तोडकर लाखों का सामान व नगदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना की सूचना पर पहुंची पीडित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अभिनव सिह पुत्र दुलारे सिह राठौर निवासी लेवर कॉलोनी वीडियोग्राफी का कार्य करता है। वह अपनी पत्नी रानी व बेटे के साथ शुक्रवार की सुबह स्टेशन पर टहलने के लिए गया था। इसी दौरान चोरों ने घर को सूना पाकर ताले तोडकर उसमें घुस गए। चोरों ने घर से लेपटाप, वीडियोे ग्राफी कैमरा, 5 हजार की नगदी, बाइक, अलमारी का ताला तोडकर उसमे रखे सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की घटना की जानकारी पीडित को सुबह उस समय हुई ज बवह सुबह 7 बजे करीब टहलकर घर लौटकर आए। गेट का ताला टूटा देखकर उसके होश उड गए। घर में जाकर देखा तो चोर घर से लाखों का कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। घर में सभी सामान अस्त व्यस्त अवस्था में पडा हुआ था। फोटोग्राफर का शोर शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीडित ने थाने में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



























Comments