तेज आंधी मे दीवार गिरने से दंपति घायल

अन्य खबरे , 403

Banwarilal Kushwah
शिकोहाबादः गुरूवार की रात आंधी के चलते मुहल्ला गंगा नगर में दीवार गिरने से उसके नीचे दपंति दब गए। दंपति के दीवार से दबने पर क्षेत्र में हडकंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। परिजन व मुहल्ले के लोग उपचार के लिए सयुक्त जिला अस्पताल लेकर गए जहां पर दपंति की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया।
सोनू पुत्र प्रमोद कुमार निवासी गंगा नगर अपनी पत्नी कविता के साथ रहता है। रात्रि में तेज आंधी के साथ ही ओलावृष्टि के चलते घर की दीवार गिर पडी। दीवार पर खपरेल रखी हुई थी। दीवार के मलवे में दबने से दंपति ने बचाव के लिए चीखने चिल्लाने लगी। शोर शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व भीड ने मलवे में दबे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। उसके बाद उपचार के लिए सयुक्त जिला अस्पताल में भेज दिया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top