फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित की संख्या पहुंची 122

अन्य खबरे , 501

0  शहर में एक ही परिवार के 11 लोगों सहित 13 मिले संक्रमित , एक्टिव केस हुए 96   
Banwarilal Kushwah
फीरोजाबाद ।  शहर  में अब कोरोना के संक्रमितों की तादाद रुकने का नाम नहीं ले रही है । संक्रमित लोगों का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है । हर रोज आने वाली जांच रिपोर्टों में संक्रमितों की संख्या बढ़ी हुई आती है ।  सुहाग नगरी में कोरोना  पॉजिटिव के संख्या में फिर  इजाफा हुआ है ।  शुक्रवार को 13 नए पेसेंट पॉजिटिव पाए गए । इसमें एक ही परिवार के 11 लोग और 2 अन्य व्यक्ति, जो परमेश्वर गेट और मालवीय नगर के हैं, पॉजिटिव मिले हैं ।  जो 11 लोग मिले है वो उसी परिवार के हैं, जिसमें दो दिन पहले एक कोरोना संक्रमित वृद्ध के मौत हुई थी । वृद्ध के मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई थी। जिसके बाद इन सभी का चेकअप करवाया गया था  और क्वारनटाइन  किए गए थे । अब टोटल पॉजिटिव मरीज की संख्या 122 पर पहुँच  गई है । वहीं अब डीएम के अनुसार जिले में एक्टिव कोरोना पेसेंट केस की संख्या 96  हो गई है ।
       शुक्रवार  को एक साथ 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है । वहीं एक साथ इतने लोगों में संक्रमण पाए जाने से हड़कंप मच गया है । इधर रिपोर्ट आने के बाद आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम इन लोगों के संपर्क में आने वालों की तलाश में जुट गई है।  इधर अब संक्रमित लोगों की संख्या 122  पहुंच  चुकी है । वहीं अच्छी खबर ये आई कि पॉजिटिव संख्या बढ़ोत्तरी के साथ ही एफएच हॉस्पिटल में एडमिट 7 संक्रमित व्यक्ति सही हो गए , जिनको स्वास्थ्य विभाग द्वारा छुट्टी दे दी गई।

Related Articles

Comments

Back to Top