डीएलएड प्रशिक्षुओं की हुई लाइव वार्ता
अन्य खबरे May 01, 2020 at 11:52 PM , 980Banwarilal Kushwah
शिकोहाबादः कोरोना महामारी के चलते बंद पड़े शैक्षिक संस्थान एवं डीएलएड कॉलेजों के कारण प्रशिक्षुओं में सेमेस्टर एग्जाम पर संशय की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पहले से ही देरी से चल रहे सेमेस्टर और अधिक लेट हो सकते हैं। इसी विषय को ध्यान में रखकर डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा 2018 रजि० के पदाधिकारियों की शुक्रवार को मीटिंग वीडियो कॉलिंग के द्वारा की गई। जिसमें पूरे प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष मंडल प्रभारी एवं प्रदेश के पदाधिकारियों ने सहभागिता दर्ज की। लाइव वार्ता में सभी डीएलएड प्रशिक्षुओं को इस बात के लिए निश्चित किया गया कि कोरोना महामारी संकट के निपटने के बाद संगठन परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद पर पूरा दबाव बनाएगा कि डीएलएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं जल्द से जल्द कराई जाएं। लाइव वार्ता में प्रदेश के पदाधिकारियों में पवन पांडे प्रदेश अध्यक्ष तापस जादौन प्रदेश संगठन मंत्री अंशुमान सिंह प्रदेश प्रवक्ता उदय शुक्ला प्रदेश संरक्षक एवं अमन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।



























Comments