विधान परिषद सदस्य के उप निर्वाचन हेतु 29 जनवरी, 2024 को मतदान एवं मतगणना होगी

जनपत की खबर , 233

उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य डॉ0 दिनेश शर्मा के त्यागपत्र देने पर उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी


लखनऊ: 04 जनवरी, 2024

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान सभा सदस्यों द्वारा निर्वाचित उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य डॉ0 दिनेश शर्मा, जिनका कार्यकाल 30 जनवरी, 2027 तक था। उन्होंने बताया कि डॉ0 शर्मा के द्वारा 13 सितम्बर, 2023 को त्यागपत्र दिये जाने के कारण होने वाली रिक्ति को भरने के लिए उप निर्वाचन कराये जाने हेतु कार्यक्रम नियत कर दिया गया है। 

श्री रिणवा ने बताया कि 11 जनवरी, 2024 बृहस्पतिवार को नाम निर्देशन की अधिसूचना जारी की जायेगी। 18 जनवरी, 2024 बृहस्पतिवार को नाम निर्देशन की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। 19 जनवरी, 2024 शुक्रवार को नाम निर्देशनों की जांच की जायेगी। 22 जनवरी, 2024 सोमवार को नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 29 जनवरी, 2024 सोमवार को मतदान पूर्वान्ह 09ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक होगा तथा मतगणना 29 जनवरी, 2024 सोमवार सायं 05ः00 बजे से प्रारम्भ होगी। 01 फरवरी, 2024 बृहस्पतिवार के पूर्व निर्वाचन पूर्ण कराने की तिथि नियत की गयी है।

Related Articles

Comments

Back to Top