*नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अक्षरशः क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश की अग्रणी भूमिका है :धर्मेंद्र प्रधान*
जनपत की खबर Jan 04, 2024 at 05:42 PM , 425*आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ विद्यालयों में बेहतर और विश्व-स्तरीय पढ़ाई सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का प्रमुख एजेंडा है : धर्मेंद्र प्रधान*
*शिक्षा में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर शिक्षा का स्तर बढ़ाने की आवश्यकता : धर्मेंद्र प्रधान*
लखनऊ।
केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमता मन्त्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अक्षरशः क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश की अग्रणी भूमिका है. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पी. एम. -श्री योजना के शुभारंभ से स्कूली शिक्षा में नयी क्रांति आएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार नई शिक्षा नीति को लागू करने में भारत सरकार से दो कदम आगे है. केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में पीएम -श्री योजना पर आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों की क्षमता निर्माण, शोध को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है और राज्य ने पिछले 3 सालों में नई शिक्षा नीति के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति एक दस्तावेज मात्र नहीं है बल्कि इसे लागू करने के लिए तपस्या करनी पड़ेगी. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पी एम श्री योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा चयनित 928 विद्यालयों और 81 केंद्रीय/जवाहर नवोदय विद्यालयों के आधुनिकीकरण का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ विश्व-स्तरीय पढ़ाई, प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार का प्रमुख एजेंडा है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में पीएम-श्री के अन्तर्गत 1000 से अधिक विद्यालयों का उन्नयन और आधुनिकीकरण उसी दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति हो या उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की हर नीतियों को ज़मीन पर उतारने में उत्तर प्रदेश सरकार ने जो मानक गढ़े हैं, उससे पूरे देश का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है जहां देश के 26 करोड़ बच्चों में से लगभग 4 करोड़ बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश आगे नहीं बढ़ेगा तब तक विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में प्रगति करना आज इस प्रदेश का चरित्र बन गया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से ही प्रधानमंत्री जी ने की थी और बेहतर क्रियान्वयन के चलते उज्ज्वला योजना का 10 करोड़वां लाभार्थी भी उत्तर प्रदेश में रहा. उन्होंने दोहराया कि देश को बनाने में उत्तर प्रदेश का बड़ा योगदान है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश पूरे देश का मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बच्चों और युवाओं को विश्व स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रधानमंत्री नरेंद्र जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की डबल इंजन सरकार का दायित्व है।
देश और प्रदेश के विकास में सभी की जिम्मेदारी है लेकिन सबसे ज्यादा जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की है. विकास की बढ़ती तस्वीर की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि 2047 में भारत विकसित होगा और उत्तर प्रदेश उससे पहले ही विकसित हो जाएगा उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति के चलते ही नवोदय विद्यालय सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों के बच्चे आईआईटी, एन आई टी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बड़ी सख्या में प्रवेश पारहे है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल इस्तेमाल कर शिक्षा का स्तर बढ़ाने की आवश्यकता जताई.
*****































Comments