मायावती आगामी लोकसभा की तैयारियों को लेकर मीटिंग करेंगी

जनपत की खबर , 278

लखनऊ

BSP प्रमुख मायावती पिछले दिनों चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन और आगामी लोकसभा की तैयारियों को लेकर मीटिंग करेंगी।  बैठक में आल इंडिया के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। मायावती ने नेशनल कोऑर्डिनेटर से लेकर राज्य कोऑर्डिनेटर से रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मीटिंग में लोकसभा उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी चर्चा होगी।  बैठक
12 माल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में 11 बजे से शुरू होगी।

बता दें कि 15 जनवरी को मायावती जन्मदिन है। जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाए जाने की तैयारियां चल रही है।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ हाल ही में हुए चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ ही लोकसभा में मजबूत कैंडिडेट वाले उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top