*विदेशी कलाकारों की भाव भंगिमा देख हर्षित हो उठे रामनगरी के वासी*

जनपत की खबर , 348

*श्रीलंका, नेपाल, रूस आदि देशों के कलाकारों ने की रामलीला*

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की कलाकारों की हौसलाअफजाई*

*सीएम ने अन्य अतिथियों संग देखा लेजर शो*

*लखनऊ/अयोध्या, 11 नवंबर:* अयोध्या में श्रीलंका, नेपाल, रूस आदि देशों की रामलीला और कलाकारों की भाव भंगिमा देख रामनगरी के वासी हर्षित हो उठे। श्रीलंका के कलाकारों ने श्रीराम के चरित्र का मंचन किया तो वहीं जनकपुर नेपाल के कलाकारों ने श्रीराम के जीवन प्रसंगों को मंचित किया। रूस के कलाकारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 

इस दौरान दीपोत्सव के मार्गदर्शक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कलाकारों की हौसलाअफजाई की। इसके अलावा दीपोत्सव मे राम की पैड़ी पर रामायण आधारित लाइट एंड साउंड लेजर शो का करीब 20 मिनट आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामहिम राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, विदेशी राजनायिकों व योगी मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इसका अवलोकन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामायण पर आधारित भव्य 3डी होलोग्रैफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग एवं लेजर शो का अवलोकन किया। वहीं नया घाट पर ही भव्य म्यूजिकल आतिशबाजी देख मुख्यमंत्री व अन्य अतिथि भी भाव विभोर हो गए।

Related Articles

Comments

Back to Top