अभियुक्तों से बरामद वन्य जीव कछुवा
जनपत की खबर Sep 19, 2023 at 05:50 PM , 331लखनऊ 19 सितम्बर 2023 (सूचना विभाग), डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह के निर्देशन में दिनांक 08 सितम्बर, 2023 को अवध वन प्रभाग, लखनऊ के अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के समीप लखनऊ-मोहान रोड पर नीले रंग की कार (रेनॉल्ट ट्राइबर) वाहन संख्या-यूके-06/बी0बी0-2394 में प्रतिबंधित प्रजाति के कछुवा वन्य जीवों को अवैध रूप से खरीद-फरोख्त के उद्देश्य से लेकर जा रहे वन्य जीव तस्करों को गोपनीय रूप से छापामार कार्यवाही करके पकड़ा गया था तथा अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्यवाही करायी गयी थी।
अभियुक्तों से बरामद वन्य जीव कछुवा (Indian Narrow Headed Softshell Turtle) को सुरक्षा व स्वास्थ्य की दृष्टि से कुकरैल स्थित घड़ियाल पुनर्वास केन्द्र में रखा गया था जहां उनकी नियमित रूप से देखभाल की जा रही थी। बरामद कछुवा वन्य जीवों को लखनऊ रेंज की टीम एवं टी0एस0ए0 इण्डिया के सदस्यों द्वारा कठवारा क्षेत्र स्थित गोमती नदी में सुरक्षित प्राकृतवास में अवमुक्त कर दिया गया।































Comments