सदर कोतवाली पुलिस द्वारा महिला पत्रकार के साथ की गई अभद्रता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव समाज सेविका बीना गुप्ता पत्रकार सुनहरा के साथ
लखीमपुर खीरी May 26, 2020 at 06:40 PM , 187पलिया कलां खीरी। यथार्थ सेवा समिति एवं नगर महिला प्रकोष्ठ व्यापार मंडल की अध्यक्ष बिना गुप्ता के नेतृत्व में निजी प्रतिष्ठान पर लांक डाउन का पालन करते हुए एक आवश्यक बैठक बुलाई गई जिसमें जिला लखीमपुर-खीरी की युवा महिला पत्रकार सुनहरा जी को सदर कोतवाली में तैनात एस आई पान सिंह द्वारा किये गए अभद्र व्यवहार की निंदा की है। बैठक की अध्यक्षता आल इंडिया प्रेस जंर्नलिस्ट एसोसिएशन के तहसील महामंत्री जी आर बाबा ने की। इस मौके पर यथार्थ सेवा समिति एवं महिला प्रकोष्ठ व्यापार मंडल की अध्यक्ष वीना गुप्ता ने कहा कि हम सभी संगठन के लोगो सहित सुनहरा जी के साथ हैं और पुलिस द्वारा किये गए अभद्र व्यवहार व पत्रकारों की छवि को धूमिल करने की निंदा करते हैं। इस बैठक में यथार्थ सेवा समिति की महामंत्री दिप शिखा गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम महिला पत्रकार सुनहरा जी के साथ हैं उनकी निष्पक्ष लेखनी समाज को काफी प्रेरित करतीहै। हम सभी सदर कोतवाली में तैनात दरोगा द्वारा की जा रही गैर जिम्मेदाराना व्यवहार की निंदा करते हैं। इस मौके पर आल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तहसील महामंत्री जी आर बाबा ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि कलम के सिपाहियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा क्योंकि इरादा हमारा नेक है। कथनी करनी एक है। निंदा प्रस्ताव की बैठक में पुष्पा गुप्ता, ममता श्रीवास्तव ,पत्रकार रिंकु गुप्ता, राहुल गुप्ता, दिनेश रॉय एवम अमन गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल हुए।






_page-0001.jpg)
























Comments