केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 जनवरी को लखनऊ दौरे पर, ईवी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का करेंगे लोकार्पण

लखनऊ , 79

लखनऊ। लखनऊ से सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार, 9 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर आएंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार प्रातः 11:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे सरोजिनी नगर स्थित अशोक लीलैंड ईवी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री जाएंगे, जहां आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय मंत्री अपराह्न 1:30 बजे कार्यक्रम स्थल से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:45 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top