*दुबग्गा में व्यापार मण्डल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह*
अन्य खबरे May 27, 2026 at 07:50 PM , 20*लखनऊ।* सामाजिक उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष लखनऊ सत्येन्द्र राजपूत (राना) व संरक्षक अजय यादव के नेतृत्व में भमरौली लालाबाग दुबग्गा व्यापार मण्डल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के मुखिया रामबाबू रस्तोगी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु गोपनीयता एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई, व्यापारियों का उत्पीड़न, अनावश्यक विभागीय दबाव, बिजली समस्याएं, बाजारों में अव्यवस्था तथा छोटे व्यापारियों की आर्थिक कठिनाइयाँ गंभीर विषय हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी दशा में व्यापारियों के साथ अनैतिक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा संगठन व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को सरकार द्वारा विशेष राहत, सरल नियम एवं सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।
सभा में व्यापारियों ने निम्न प्रमुख मुद्दे उठाए —
लगातार बढ़ती महंगाई से व्यापार प्रभावित होना,
बिजली कटौती एवं ट्रिपिंग की समस्या, विभागीय उत्पीड़न एवं अनावश्यक कार्यवाही, छोटे व्यापारियों के लिए ऋण एवं सहायता की आवश्यकता,
बाजारों में सुरक्षा एवं साफ-सफाई की समस्या,
जीएसटी एवं अन्य नियमों को सरल बनाने की मांग,
स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने की आवश्यकता,
बाजार क्षेत्रों में पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग,
कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
पदाधिकारी सूची
अध्यक्ष – मनोज लोधी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – नेत्र पाल यादव
उपाध्यक्ष – राजू रावत
उपाध्यक्ष – अमन रावत
उपाध्यक्ष – डॉ. हरिविन्द्र कुमार (राज क्लीनिक)
उपाध्यक्ष – रजत कुमार वर्मा
उपाध्यक्ष – सोनू केमिस्ट
उपाध्यक्ष – सुल्तान
उपाध्यक्ष – नसीम बिस्मिल्ला
उपाध्यक्ष – अशफाक प्रधान
उपाध्यक्ष – राम मिलान गौतम
महामंत्री – ताज भाई
संगठन मंत्री – मो. राजू
मंत्री – वीरेंद्र धीमर
कोषाध्यक्ष – पुष्पा लोधी (कविता नर्सरी)
मीडिया प्रभारी – मनोज लोधी
प्रचार मंत्री – रिंकू लोधी
प्रचार मंत्री – मो. रिजवान (माल अम्बारी)
प्रचार मंत्री – राम गोपाल (ठेकेदार)
वरिष्ठ संगठन – किशोर लाल लोधी
मंत्री – गौरव लोधी
मंत्री – सोनू लोधी
मंत्री – निखिल पाल
अंत में सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया।



























Comments