दर दर भटक रहा प्रेमी युगल

लखीमपुर खीरी , 207

बाॅकेगंज खीरी। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ग्रन्ट नंबर 11 के सिद्धनपुर गाॅव निवासी मनदीप सिंह व कुलविंदर कौर थाना संपूर्णानगर क्षेत्र की एक गाॅव निवासी की प्रेम प्रसंग की दास्तान दोनों के बीच करीब तीन महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और अब दोनों ने जीने मरने की कसमे लेकर एक साथ रहने की ठान ली है। कई दिनों से यह प्रेमी जोड़ा इधर-उधर रिश्तेदारी में वह में भटकता रहा । बता दे कि पूरे विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा लोगों पर कहर बनकर टूट हुआ है। इसी बीच लॉकडाउन के चलते किसी ने भी सहारा नहीं दिया। जिसके बाद प्रेमी युगल के पास एक ही रास्ता अपना घर बचा था। कई दिन इधर-उधर घूमने के बाद दोनों ने सोचा कि अब अपने घर ही चले जाए। जिसके बाद अपने निवास स्थान पर पहुंचकर अपने घर में जाने का प्रयास करने लगा। लेकिन मनदीप सिंह के चाचा राजेंद्र सिंह व परमजीत सिंह एवं उनकी पत्नियां सरजीत कौर बिंदर कौर ने घर के अंदर जाने नहीं दिया। जब मनदीप सिंह ने घर के अंदर जाने के लिए ज्यादा प्रयास किया। इसी दौरान अपना हक मांगने लगा। तब उक्त दोनों चाचा ने मिलकर प्रेमी मनदीप सिंह व उसकी प्रेमिका कुलविंदर कौर को बुरी तरह से मारा पीटा। और घर से धक्के मार कर निकाल दिया प्रेमी जोड़े ने किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव से बाहर निकल आया। जिसके बाद मनदीप सिंह ने पुलिस चैकी बांकेगंज को जाकर आप बीती दास्तान सुनाने के साथ एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया। इसी बीच प्रेमी जोड़े ने पूरी घटना की जानकारी बताई। बांकेगंज पुलिस चैकी प्रभारी अनेक पाल सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए,दोनों से पूछताछ कर चैकी प्रभारी ने भी कोई मदद करने से इंकार कर दिया। क्योंकि इन दोनों प्रेमी युगल जोड़ों के पास कोर्ट मैरिज के कागज नहीं थे। मनदीप सिंह को स्थानीय पुलिस से भी कोई सहायता प्राप्त नहीं हुई। प्रेमी युगल मनदीप सिंह ने जानकारी मे बताया की मेरे पास कोर्ट मैरिज के कागज नहीं है। इसलिए प्रशासन ने हमारी मदद करने से इंकार कर दिया। लेकिन हम दोनों लोग एक साथ रहेंगे और एक साथ ही मरेंगे , ऐसी खत कसमें खाते हुए दोनों प्रेमी युगल जोड़े चले गए।

Related Articles

Comments

Back to Top