रेलवे कर्मचारी चाहते हैं कि आप बिना टिकट यात्रा करें ?
लखीमपुर खीरी Sep 03, 2024 at 06:39 PM , 162के0के0 शुक्ला/शैलेंद्र सिंह
लखीमपुर खीरी/लखनऊ। लखीमपुर रेलवे स्टेशन पूर्णतया अव्यवस्थाओं एवं कर्मचारियों की मनमानी का शिकार है। कर्मचारियों की मनमानी के चलते लोगों को टिकट भी नसीब नहीं होता है ताकि वो रेल से यात्रा कर सके।
मिली जानकारी के अनुसार जिस समय कोई ट्रेन स्टेशन से पास होती है उसके काफी समय पहले से ही टिकट लेने वालों की भीड़ लगी होती है परंतु रेलवे के कर्मचारी मात्र एक विंडो खोलकर टिकट का वितरण करते हैं जिससे लोगों को टिकट प्राप्त करने में मारामारी करनी पड़ती है और शायद कुछ यात्री बिना टिकट यात्रा करते हो और सैकड़ों यात्री तो टिकट न मिलने के कारण अपने घर वापस चले जाते हैं या फिर किसी अन्य साधन से अपने गंतव्य तक जाते हैं। रेलवे के अधिकारियों की मनमानी ने इस रूट पर ट्रेनों का टोटा बना रखा है जो चल रही हैं वह यात्रियों के हिसाब से बहुत ही कम हैं यह बात रेलवे के अधिकारियों को बखूबी पता है लेकिन जानकार सूत्र बताते हैं कि अभी तक रेलवे के अधिकारी इस रूट पर ट्रेने बढ़ाने को गंभीरता से सोच भी नहीं रहे। प्रातः काल में लखनऊ जाने के लिए मात्र एक ट्रेन है जो लगभग 6:00 बजे लखीमपुर से लखनऊ के लिए रवाना होती है उस समय तो टिकट लेने वालों का नजारा देखते ही बनता है क्योंकि इसके बाद कोई दूसरी ट्रेन एक्सप्रेस या पैसेंजर न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मीटर गेज लाइन के समय में प्रातः काल 3 ट्रेने लखनऊ के लिए लखीमपुर स्टेशन से गुजरती थी जिसमे 2 एक्सप्रेस व एक पैसेंजर ट्रेन होती सी वह भी सवारियों को देखते हुए कम पड़ती थी। ब्रॉड गेज लाइन बनने के बाद लोगों ने यह सोचा कि सुविधाये और बढ़ जाएंगी तथा लोग आसानी से अपने गंतव्य की यात्रा कर सकेंगे परंतु उनका यह सपना अभी तक पूरा नहीं हो सका है बल्कि मीटर गेज के समय में मिलने वाली सुविधाएं भी अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं अन्य सुविधाओं की तो बात ही छोड़िए ? अब जो हाल यात्रियों का लखनऊ पहुंचने में होता है वही हाल लखनऊ से वापसी में भी होता है मगर क्या मजाल कि किसी अधिकारी को आम जनमानस को हो रही यह दिक्कतें दिखाई दे जाएं ?






_page-0001.jpg)
























Comments