*मनायी गयी श्री कृष्ण जन्माष्टमी*
लखीमपुर खीरी Aug 24, 2024 at 07:55 PM , 129लखीमपुर खीरी।
विद्या भारती विद्यालय डॉ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर आवास- विकास, लखीमपुर-खीरी में आज दिनांक 24.08.2024 को दो दिवस पूर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिशु सभा का आयोजन किया गया जिसमें भैया- बहिनों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भाषण ,गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किये। विद्यालय के आचार्य श्री वीरेंद्र पांडे जी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़ी कथा का विस्तार से वर्णन किया वर्णन करते हुए श्री कृष्ण जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम मणि मिश्र जी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के महत्व और सार्थकता पर बल देते हुए श्री कृष्ण जी के जीवन से प्रेरणा लेने व उनके गुणों को अपनाने की बात कहीं तथा सभी को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नन्हे- मुन्ने भैया- बहिनों (कक्षा नर्सरी से प्रथम तक) की राधा कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्लन व पुष्पार्चन के साथ हुआ। प्रतियोगिता में मंचासीन अतिथि निर्णायकों का स्वागत व परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम मणि मिश्र जी ने कराया। कार्यक्रम की निर्णायक श्रीमती उमा सिंह जी अध्यापिका बेसिक शिक्षा परिषद एवं श्रीमती दीपिका त्रिपाठी जी वर्तमान अभिभाविका रहीं। प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान (राधा स्वरूप में) पर्णिका तिवारी, सान्वी मिश्रा,रुद्रांशिका,कक्षा-1, ( कृष्ण स्वरूप) में सेन सार्थक LKG/B ने, द्वितीय स्थान (राधा स्वरुप में) रिया शर्मा ,श्रेया ( कृष्ण स्वरूप में) रौनक रस्तोगी कक्षा-1 तथा तृतीय स्थान (राधा स्वरुप में) तान्या गुप्ता (कृष्ण स्वरूप में) निकुंज त्रिवेदी कक्षा- नर्सरी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में श्री कृष्ण व राधा के स्वरूप में सजे सँवरे भैया -बहिनों ने सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त भैया- बहिनों को पुरस्कृत करते हुए सभी प्रतिभागी भैया बहिनों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रतियोगिता प्रमुख आचार्या श्री मती अल्पना श्रीवास्तव जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का बड़ा ही सुंदर व सफल संचालन कार्यक्रम संयोजिका आचार्या श्रीमती गरिमा मिश्र जी ने किया। कार्यक्रम में पधारे अतिथि निर्णायकों व अभिभावको के प्रति आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य श्री राम मिश्र जी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहिन आचार्य परिवार एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ ।






_page-0001.jpg)
























Comments