9 अगस्त को क्रांति दिवस के रूप में मनाया गया।
लखीमपुर खीरी Aug 11, 2024 at 01:20 AM , 138लखीमपुर खीरी। 9 अगस्त को क्रांति दिवस के रूप में मनाने के साथ-साथ पूरे जनपद में दर्जनों जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ अध्यक्ष जिला कांग्रेस प्रहलाद पटेल ने इसी कड़ी में अपनी टीम के साथ सबसे पहले बांकेगंज मुख्यालय पहुंचकर के स्वर्गीय डॉक्टर रामचंद्र मिश्रा सेनानी जी के पुत्र के०के० मिश्रा को पार्टी का पटका एवं माला पहनाकर उनका सम्मान किया उसके उपरांत छोटी काशी गोला गोकर्ण खीरी में आकर के पंडित ज्योति प्रसाद तिवारी जी , सत्य प्रकाश बाजपेई व हरिहर दत्त बाजपेई पुत्र स्वर्गीय राम अवतार बाजपेई स्वतंत्रता सेनानी के आवासों पर पहुंचकर के सभी से संवाद स्थापित कर सबको पार्टी का पटका भेंट कर माल्यार्पण कर अपील की सेनानियों की धरोहर को संरक्षित रखना आप सबका दायित्व है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का यह अभियान पूरे देश में आज चल रहा है कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव रामकुमार वर्मा, जिला सचिव राकेश कुमार विश्वकर्मा, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अजीत जैन ,वरिष्ठ कांग्रेसी आदेश गुप्ता सहित आधा दर्जन कांग्रेस जन उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments