छेड़खानी से आहत किशोरी ने अपने ही घर में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की

लखीमपुर खीरी , 111

धौरहरा खीरी ।

ईसानगर थाना क्षेत्र के रामलोक के मजरा ढेकीपुरवा में छेड़खानी से आहत किशोरी ने अपने ही घर में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा भरवाकर उसे पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उधर पीएम के बाद शव गांव आने पर पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव को दफन कर दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी मस्त राम पुत्र बैजू ने पुलिस को शिकायती पत्र दे बताया कि गांव निवासी राकेश कुमार यादव पुत्र गीता प्रसाद बीते एक महीने पहले रात में घुसकर मेरी पुत्री मीना (16) के साथ छेड़खानी की थी। शोर सुनकर जब मैं वहां पहुंचा तो व वहां से भाग गया था। इसी बात को लेकर राकेश आए दिन मीना को परेशान किया करता था। इसके साथ ही उसका सहयोगी कमलेश पुत्र सकटू निवासी चकलाखीपुर थाना धौरहरा भी उसे परेशान किया करता था। रविवार को राकेश व कमलेश मेरे घर आए और मेरी पुत्री को डराया धमकाया। जिससे आहत हो मीना ने सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में मृतक मीना के शव को दफन कर दिया है।


*समय पर कार्रवाई करती पुलिस तो न मरती मीना*

ईसानगर थाना क्षेत्र के रामलोक के मजरा ढेकीपुरवा में छेड़खानी से आहत होकर किशोरी ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आरोपी बीते काफी समय से मृतका के घर के सामने से गुजर कर मृतका पर फब्तियां कस रहे थे। मृतका के चाचा झब्बूलाल ने बताया कि बीती 07 जुलाई को आरोपी रात ग्यारह बजे घर में घुसकर मृतक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसकी शिकायत ईसानगर पुलिस से की गई थी। जिसपर पुलिस ने यदि कोई ठोस कार्रवाई कर दी होती तो आरोपी हौसला बुलंद न होते और आज हमारी भतीजी जीवित होती। किशोरी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


" पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलने पर उसका 151 में चालान भेजा गया था।" 
*सुनील कुमार तिवारी एसआई ईसानगर*

Related Articles

Comments

Back to Top