*मैगलगंज में हर घर नल से जल योजना हो रही विफल*
लखीमपुर खीरी Jun 12, 2024 at 08:25 PM , 285मैगलगंज खीरी।गर्मी और उमस के कारण आमजन लोग परेशान है,तपती दोपहरी में लोगों को घर से निकलना दूभर हो रहा है, घर के बाहर निकलते ही लोगों के गले चिलचिलाती गर्मी के चलते सूखने लगते हैं,वहीं मैगलगंज कस्बे में जल निगम द्वारा पानी की पाइपों को विछा कर पानी को सुचारू रूप से सप्लाई करने का आदेश सफेद हांथी सा लग रहा है,मैगलगंज क्षेत्र के बैंक आफ बडौदा के मोहल्ले में लगी पानी की टोटियां शोपीस बनी हुई हैं,जिम्मेदारों के द्वारा गर्मी में पानी की किल्लत को दूर करने के आदेश यहाँ हवाई नजर आ रहे हैं।पानी के लिए यहाँ आमजन सहित मुसाफिरों को पानी खरीद कर पीना पड रहा है।
आपको बता दें मैगलगंज कस्बे में कई वर्षों पहले ही पानी की टंकी का निर्माण व पाइप लाइन बिछाई गई थी।हालांकि उसके बाद पूरे एक दशक तक यह टंकी प्रयोग में नही लाई जा सकी।वर्तमान सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल से जल के अस्तित्व में आने के बाद इस टंकी से पानी की सप्लाई बहाल की जाने लगी।लेकिन दशकों वर्ष पूर्व डाली गई जर्जर पाइपों के चलते जगह जगह लीकेज आदि की समस्या के चलते यह सुचारु रूप से चल नही पाई।चूंकि नल से जल योजना आने के बाद सरकारी हैण्ड पम्प जैसे गायब ही हो गये हों जो बचे भी हैं उनमें अधिकांश खराब हैं या फिर रिबोर होने की स्थिति में हैं जिस कारण कस्बे में आवागमन करने वाले लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है।वहीं पाइप लाइन जर्जर होने के चलते कस्बे के किसी मोहल्ले में सप्लाई पहुंच रही है तो कोई मोहल्ला पानी की एक बूंद को तरस रहा है।वहीं कस्बे की कुछ जगहों तक अभी भी पाइप लाइन नही पहुंच पाई है।जिससे लोग अभी भी इस योजना से वंचित ही हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments