राशन की दुकान पर यूनिट से अधिक राशन न देने से नाराज लोगो ने कोटेदार की मारपीट रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी Jun 12, 2024 at 12:57 PM , 164लोगों ने कोटेदार के पुत्र की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर चार नामजदों व एक अज्ञात सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गोला गोकर्णनाथ, खीरी। नगर के मोहल्ला नीची भूड पर सस्ते गल्ले की दुकान पर युनिट से अधिक राशन न देने पर नाराज
मोहल्ला पटेल नगर निवासी कोटेदार अखिलेश वर्मा के पुत्र गौरव वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पिता मोहल्ला नीची भूड वार्ड नम्बर 25 में कोटा वितरण का कार्य करते हैं। सोमवार की शाम लगभग पांच बजे नीची भूड निवासी बहार, अरहान पुत्रगण इसरार बेग, इसरार बेग पुत्र इमाम बेग, शेखू पुत्र हमीदुल्ला व एक अज्ञात व्यक्ति कोटे की दुकान पर आये और राशन कार्ड में निर्धारित युनिट से अधिक राशन की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसे लाठी डन्डों से मारने-पीटने लगे। अरहान ने उसके चेहरे पर डन्डों से प्रहार कर चेहरा लहूलुहान कर दिया। कोतवाली पुलिस ने चार नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।






_page-0001.jpg)
























Comments