*रामलोक कल्याण समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण*
लखीमपुर खीरी Jun 06, 2024 at 01:25 AM , 228*समिति ने बुजुर्ग पुरुष व महिलाओं को वितरित किए वस्त्र एवम सिलाई मशीन*
धौरहरा खीरी।राम लोक कल्याण समिति के द्वारा 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी ग्राम सभा में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।इस अवसर पर संरक्षक सर्वेश दीक्षित ने कहा की हमारी प्रकृति को बचाने के लिए पेड़ों को लगाना बहुत जरूरी है,इस समय इतनी ज्यादा गर्मी होने का मुख्य कारण है यही है की लगतार पेड़ कम होते जा रहे हैं,जिससे बारिश भी कम होती है,उन्होंने ने कहा की हम सभी को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए,जब प्रकृति हरी भरी रहेगी तभी हम सभी को प्रयाप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगी इसी के साथ साथ ज्यादा बारिश होने से गर्मी से भी राहत मिलेगी।
राम लोक कल्याण समिति ने इस अवसर पर बुजुर्ग पुरुष एवम महिलाओं को वस्त्र वितरण कर सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया।साथ ही साथ महिलाओं एवम बालिकाओं को सिलाई मशीन वितरण की ,जिससे की जो महिलाएं एवम बालिकाएं जो सिलाई का कार्य जानती हैं,इस मशीन से वह आत्मनिर्भर बनेगी।राम लोक कल्याण समिति ऐसे ही निरंतर अपनी ग्राम सभा वासियों के लिए कुछ न कुछ कार्य करती रहती है,जिससे की ग्राम सभा वासियों को किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े।समिति के संरक्षक को जैसे ही कोई अपनी परेशानी के बारे में उन्हें सूचित करता है,वह तुरंत उसकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल शंकर अवस्थी धौरहरा उपस्थित रहे।साथ ही साथ अचल अवस्थी वरिष्ठ पत्रकार धौरहरा ,गोपाल जी मिश्रा, पुतानी दीक्षित ,विक्की मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, दुर्गेश यादव, राम लोक कल्याण समिति के सभी पदाधिकारी गढ़ मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments