योगी सरकार की फजीहत कर रहा बिजलीविभाग
लखीमपुर खीरी Jun 02, 2024 at 11:39 PM , 135गोला गोक रननाथ खीरी,।सरकार के दावों के इतर बिजली विभाग काम नहीं कर पा रहा है।चाहें वह ट्रांसफार्मरों को बदलने की बात हो या फिर रोस्टर के तहत बिजली सप्लाई देने की बात।या तो गोला हाइडिल के अधिकारी पूरी तरह प्रक्षिक्षत नहीं है या फिर उपभोक्तओं को गुमराह किया जा रहा है।
नगर व शहर के अलावा अगर कहीं ट्रांसफार्मर फुंक गया है तो वहां ट्रांसफार्म हफ्तों नहीं बदला जाता।अक्सर कहा जाता है कि ट्रांफार्मर स्टाक में नही हैं। गोला शहर के बांकेगंज रोड पर भी बिजली कई दिनों से नहीं आ पा रही है l कस्बे में अक्सर ऐसी दिक्कत सामने आती है।
एक ताजा मामला रोशननगर गांव में सामने आया है अविनाश वर्मा के ट्यूबवेल पर लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया।जिसकी सूचना बिजली अधिकारियों को दी गई, पर कुछ नहीं हुआ।फसलें पानी के अभाव में सूखने लगी हैं।
जब इस सम्बंध में इलाके के एसडीओ पवन कुमार को सूचना दी तो कहा गया कि जेई से कम्प्लेंट कीजिये।दो दिन में ट्रांसफार्मर बदल जाएगा।जेई से कम्प्लेंट की, फिर भी ट्रांफार्मर एक सप्ताह बाद भी नहीं बदला।परेशान किसान ने अधीक्षण अभियंता अशोक सुंदरम से कम्प्लेंट की तो बताया गया कि जेई के माध्यम से ट्रांसफार्मर बदल जाएगा।फिर भी नहीं बदला गया तो अधिशाषी अभियंता राजनरायन को सूचना दी।उनका कहना था कि ट्रांफार्मर यहां से नहीं बदलेगा।अब यह सिस्टम खत्म हो गया है।1912 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।वर्कशाप के लोग बदलेंगे।
अब बताइए किस बिजली अधिकारी की बात सही मानी जाए।ऐसा लगता है कि या तो इन बिजली अधिकारियों को अभी पूरा प्रशिक्षण नहीं दिया गया या फिर यह उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं।किसान ने ट्रांसफर बदलवाए जाने की मांग की है।जिससे फसल बचाई जा सके।
सरकार कहती है कि 12 घण्टे में ट्रांफार्मर बदल दिया जाएगा, पर हो ऐसा नहीं रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments