राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह, उल्लास, उमंग से मनाई गई अंबेडकर जयंती

लखीमपुर खीरी , 129

*अम्बेडकर पार्क में अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण, डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान*


लखीमपुर खीरी 14 अप्रैल। रविवार को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साह, उल्लास और उमंग से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव रामजी अम्बेडकर की 133वी जन्म जयंती मनाई गई। विलोबी मेमोरियल हाल प्रांगण के सामने स्थित अंबेडकर पार्क में जिला अध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद द्विवेदी व आरएलडी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्श को अनुकरणीय बताते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया। डॉ. अंबेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि संविधान निर्माता ने समाज को मुख्य धारा में जोड़ा। डॉ. आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताये रास्ते पर चल कर समाज का निर्माण करें और समाज को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर जिला संगठन महासचिव शत्रुजीत सिंह चौहान,  जिला उपाध्यक्ष सरोज दीक्षित, राम सिंह जिला सचिव, अनुराग शुक्ला विशेष आमंत्रित सदस्य सूर्य अवस्थी, अभिषेक, विजय शुक्ला, अमित शुक्ला, महासचिव पंकज कश्यप हरे राम लोधी आदि तमाम लोग मौजूद रहे इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने जिला की समस्त जनता से आवाहन किया की लोकसभा चुनाव में बढ़कर मतदान करें।

----

Related Articles

Comments

Back to Top